
जय हो प्रभु सेठ सांवरिया सूनले तू हमरी अरजिया
जय हो प्रभु सेठ सांवरिया,
तर्ज – अजब है तेरी माया।
श्लोक – कृष्ण कन्हाई सेठ सांवरो,
ऊची तेरी शान,
हम सब वंदन करते है,
हमरा तूमको प्रणाम।
सूनले तू हमरी अरजिया,
सहारा तेरा हमने लिया,
भरोसा प्रभु हमने किया,
करना कृपा घनश्याम,
घनश्याम,
मोरा श्याम मोरा श्याम मोरा श्याम।।
तू है स्वामी जग जीवन का,
करता धरता रे,
तू ही बनावै तू ही बिगाडे,
तू फिर रचता रे,
डोले भवर मे नैया मेरी,
तू देना सहारा रे,
तू ही है खेवैया मेरा,
करना भव पारा रे।
जय हो प्रभु सेठ सांवलिया,
भक्तजनो का तू है सहारा,
हम तो माने रे,
दीन दखियो को तारा तुमने,
सब जग जाने रे,
दीखलादे तेरी मोहनी मूरत,
ये आश पूरादे रे।
तू है प्यारा नंद दुलारा,
भक्तो का सहारा रे,
कृष्ण कृष्ण कह हमने प्रभु जी,
जीवन गुजारा रे,
कभी ना भुले नाम तुम्हारा,
यही वर देना रे,
कृष्ण कन्हैया श्री रंग स्वामी,
भव पार लगाना रे।
– गायक एवं प्रेषक –
प्रवीण व्यास लकडवास उदयपुर
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
