
जरा सोच समझ इस दुनिया में,
क्या लाया क्या ले जाएगा,
जो मिला तुझे बस यही मिला,
और यहीं पे ही रह जाएगा,
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में,
तर्ज – जिस भजन में राम का।
ये जग एक झूठा सपना है,
यहां कोई नहीं तेरा अपना है,
क्यों प्यार करे उनसे इतना,
जिनको तू छोड़ के जाएगा,
क्यों करता है मेरा मेरा,
तू खुद ही बता क्या है तेरा,
ये सारा जगत पराया है,
एक दिन तुझको ठुकराएगा,
धन जोड़ खजाने भर ले तू,
चाहे भी जतन कुछ कर ले तू,
पर अंत समय में काम तेरे,
इक राम का नाम ही आएगा,
धन साचा राम के नाम का है,
एक नाम यही बस काम का है,
श्री राम की माला जप ‘राही’,
जीवन ये सफल हो जाएगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

