
जलवा है चारों ओर
जलवा है चारों ओर हमारे ही श्याम का,
हर कोई कर रहा है भजन इनके नाम का,
चेहरे पे भोलापन है होंठो पे हंसी,
देखा है जब से इनको मूरत हृदय बसी,
दीवाना हर कोई, कोई इनके नाम का,
है श्याम रंग सलोना आंखों में रस भरा,
तिरछी नज़र का सबपे छाया है एक नशा,
उतरेगा ना नशा ये तेरे नाम का,
कोई न होश में है कैसा है सरूर
जादूगरी तेरी प्रभु इसमें है कुछ तेरी,
"राजेन्द्र" भी दीवाना-दीवाना है श्याम का,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




