
मेरा कोई न सहारा हारे के ओ सहारे
मेरा कोई न सहारा हारे के ओ सहारे,
मैंने तुझको ही पुकारा आजा ओ श्याम प्यारे मैंने जखम है इतने खाये,
तुझे क्या क्या हम दिखलाये मेरे अपनों ने मुझको ठुकराया,
तेरी शरण मैं आया.....
चरणों में अपने मुझको देदो ठिकाना भटकु मैं कब तक बनके बेगाना,
मेरी आस तुम्ही से बाबा विश्वाश तुम्ही से बाबा,
बांध गठरी उमीदो की मैं लाया,
साथी गरीब के हो तुम खाटू वाले दिखलाते खेल रोज तुम निराले,
तेरी बहुत सुनी सिखलाई मेरे श्याम है तुमसे दुहाई,
बेसहारो को तुमने अपनाया,
हाथ दया का रखदो मुझपे सांवरियां इस से न ज्यादा मांगे कुछ भी टाबरियां,
कही न टूटे ऐसा बंधन तू बांध के कहता हमदम,
छोड़ कर मैंने टग दी मोह माया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





