
जिसने लिया तेरा नाम,
उसका हर काम हुआ,
तेरे नाम से ही बाबोसा,
ये आठो याम हुआ,
अपने भक्तो पर तुमने,
उपकार किया,
खुशियो भरा तुमने ही,
संसार दिया,
जग में तेरी कृपा से ही,
हम भक्तो का नाम हुआ,
ॐ बाबोसा नाम लिया,
भव पार हुआ,
भक्तो ऐसा एक नही,
हर बार बार हुआ,
तेरे नाम बसा जिस दिल में,
वो तेरा धाम हुआ,
जिनके दिल में,
श्री बाबोसा रहते है,
हम बाबोसा वाले है,
ये कहते है,
जहाँ बाबोसा की महर है,
वहाँ शुभ परिणाम हुआ,
भक्ति से ही ये गम का,
अंधेर मिटा,
छाई जीवन में खुशियो की,
घनघोर घटा,
दिलबर जो मिली भक्ति,
उसका ये अंजाम हुआ,
बिन मांगे ही अपेक्षा,
ये सारा इंतजाम हुआ।।
गायिका – अपेक्षा जैन।
रचनाकार – दिलीप सिंह सिसोदिया ‘दिलबर’।
नागदा जक्शन म.प्र. 9907023365
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


