
झूठे रिश्ते और नाते झूठी दुनिया की बाते,
झूठा है ये संसार मैया जी बस सच्चा है तेरा द्वार,
सच को पहचानू कैसे चेहरे पर है चेहरा,
डर लगता है डूब न जाऊ भवसागर है गहरा,
दिया सब ने है धोखा नहीं किसी पे भरोसा,
अब रहा न किसकी पे अतवार,
मैया जी बस सच्चा है तेरा द्वार,
यहाँ प्यार का मोल नहीं है दिल टुटा तो जाना,
अपनी अपनी लेकर डफली गाते सभी तराना जाना जग में यही है कोई किसी का नहीं है,
मतलब के है सभी यार,
नहीं किसी से किसी को मतलब,
सब मतलब के साथी शरण में रखना मैया तू दीपक मैं बाती,
हाथ सिर पे माँ धरना दूर दर से न करना कहता पना यही बार बार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



