
गाओ रे झूमो रे नाचो रे गाओ,
आईं है मैया अंगनवा हमारे,
झूम झूम के नाचो झूम झूम के,
झूम झूम के गाओ झूम झूम के।
सिंघा पे बैठी आई भवानी,
करने हमारे अंगनवा मेहमानी,
दर्शन से नैया लगेगी किनारे,
हाथो में मेहँदी लगे है सुहानी,
हीरा जड़ी मुंदरी पहने भवानी,
नाना रतन मैया ने अंग धारे,
आँखों में काजल है, होठों पे लाली,
माथे में बिंदिया सजाये भवानी,
बालों में गजरा मैया सोहे तुम्हारे,
कानो में बाला, गले फूल माला,
कमर में डोरा है पहने भवानी,
लाल लाल चुनरी में मीना सितारे,
घर घर के अंगना डले माँ के पलना,
चंदन के पलना में झूले भवानी,
दर्शन कर मैया के राजेन्द्र ना हारे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



