
झूला डरे जमुना जी के पार पै हो मां ,
काहे के मईया बने है पालना,
काहे के दोई खम्म,झूला डरे जमुना जी के पार पै हो मां ,
चंदन के मईया बने हैै पालना,
रूपे के दोई खम्म, झूला डरे जमुना जी के पार पै हो मां ,
देबी जालपा झूला में झूलें ,
लंगुर झुलाबन हार, झूला डरे जमुना जी के पार पै हो मां ,
सुमर सुमर मई तेरो जस गाउं,
भगतों पै होजईयों दयाल, झूला डरे जमुना जी के पार पै हो मां ,
पातीराम मााई भजन सुनावें,
राखो पाल की लाज, झूला डरे जमुना जी के पार पै हो मां,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

