
तुझे ना देखूं तो चेन मुझे आता नही है
Tujhe Na Dekhuun To Chen Mujhe Aata Nahi Hai lyrics
तुझे ना देखूं तो चेन मुझे आता नही है,
अब तेरे सिवा दिल को कोई भाता नहीं है,
सुनो मेरे श्याम मैं तेरा हो गया हूँ,
तर्ज – तुझे ना देखू तो चेन।
तू मेरा मैं तेरा मैंने मान लिया,
तू ही मेरा सबकुछ जान लिया,
तुझसे जुदा होके ना रह पाउँगा,
सच कहता हूँ श्याम मर जाऊंगा,
मैं मर जाऊंगा,
दिल तेरे बिना कुछ भी सह पाता नहीं है,
जबसे देखि श्याम सूरत तुम्हारी,
तबसे चढ़ी मुझे तेरी खुमारी,
लगता नहीं है दिल तेरे बिना,
मुश्किल हुआ है तेरे बिन जीना,
बेचैन मेरा ये मन रह पाता नहीं है,
हारा दिल मैं तुझपे वारा जीवन अपना,
सांवरे संबंध ये बनाए रखना,
‘कुंदन’ चमके जैसे चमके चन्दन,
मैंने तुमसे बांधा प्रेम का बंधन,
तेरे होते ‘डाया’ घबराता नहीं है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


