
तू श्याम का सुमिरन कर सब दुख कट जायेगा
Tu Shyaam Ka Sumiran Kar Sab Dukh Kat Jaayega lyrics
तू श्याम का सुमिरन कर, सब दुख कट जायेगा,
यही श्याम नाम तुझको, भव पार लगायेगा....
मिथ्या जग में कबसे,तूं पगले रहा है बोल,
तूं इनकी शरंण आके, हाथों जोड़ के बोल,
ये दास तुम्हारा अब,कहीं ओर ना जायेगा,
तू श्याम का सुमिरन कर....
कैसा भी समय आये कैसी भी घड़ी आये,
सच्चे हृदय से जो सुमिरन इनका गाये,
हर विपदा में उसका वो साथ निभायेगा,
कब जानें ढल जाये, दो पल का है जीवन,
भगवान के चरनों में करदे तूं इसे अर्पंण,
तेरे साथ में बस केवल यही नाम ही जायेगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
