
तेरा गुणगान सांवरे जीवन भर गायेंगे
तेरा गुणगान सांवरे,
जीवन भर गायेंगे,
दिल को ये आस है,
जब तलक सांस है,
तेरे दर आयेंगे,
जय श्री श्याम,
जय जय श्री श्याम,
कहता हूँ गर्व से,
सारे संसार से,
मेरा जीवन चले,
तेरे दरबार से,
मेरे हलात पे,
नजरें बरकत हुई,
पूरी हर एक मेरी,
देखो हसरत हुई,
इस कृपादान को,
तेरे अहसान को,
भूल नहीं पायेंगे,
चाहे सुख हो या दुख,
ना शिकायत करूँ,
तेरी सेवा मिली,
और क्या चाहत करूँ,
तेरे काबिल नहीं,
फिर भी तेरा करम,
तुमने मुझको लिया,
श्याम अपनी शरण,
सच्चा यार आप सा,
दातार आप सा,
और कहाँ पायेंगे,
तुमसे है हर खुशी,
तुम ही आधार हो,
तुम ही जलसा मेरा,
तीज त्योंहार हो,
हर जनम मैं प्रभु,
ऐसी हो जिंदगी,
‘सोनू’ करता रहे,
बस तेरी बंदगी,
आपकी है कसम,
साँवरे हर जनम,
तुमको ही चाहेंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

