
प्रभु तुमसे विनती यही है हमारी
प्रभु तुमसे विनती यही है हमारी यही है हमारी,सुनते नहीं क्यूं क्या है, खतायें बता दो हमको, बाँके बिहारी ।। टेर ।।
तर्ज – जो वादा किया वो निभाना ।
जरा काम करूणा से लेलो न दाता,कहाते हो तुम हीं, जग के भाग्य विधाता,हम दीनों से होती है गलती जो प्यारे, उनको बिसारो मुरारी ।।
१ ।।
कब तक सहेंगे, गमें जिन्दगी को,हरो नाथ पापों की इस गंदगी को,विचारो जरा, दया उर में धारो थोड़ी हे दुःख हारी ।। २ ।।
जानूं नहीं कोई कला जो मनालूं,आते हो किन नामों से तुझको बुला लूं,नादान हूं, निभालो अब तो, कृपा कर मुझको श्याम बिहारी ।।
३ ।।
अधम से अधम को, तारा है तुमने,सुना ही नहीं श्याम, देखा है हमने,‘सांवर’ तेरा है अब तो दयाकर इसकी, हरो पीर सारी ।। ४ ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




