
तेरे चरणों में मुझको मिला आसरा,
पाई सारी ख़ुशी और सारा जहाँ,
सब है तेरी कृपा सब है तेरी कृपा,
तर्ज – एक दिन आप यूँ।
दुःख के दिन कट गए पूरे सपने हुए,
अब पराये भी अपने से लगने लगे,
फूल ही फूल राहों में अब खिल गया,
मांगने से भी ज़्यादा मुझे मिल गया,
तू ना मिलता अगर तो मैं जाती किधर,
तुझको पाके मुझे मेरी मंज़िल मिली,
तेरे भजनो को अब श्याम गाती रहूं,
तेरी महिमा मैं सबको सुनाती रहूं,
ओ मेरे सांवरे इतनी कर दे कृपा,
तेरे चरणों में बीते ये जीवन मेरा,
अपने चरणों में ‘सोनी’ को दे दे जगह,
हम है बच्चे तेरे तू हमारा पिता,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


