
तेरे नाम से कन्हैया चलता मेरा गुजरा,
तुहि मेरा हमसफ़र है तू ही है मेरा सहारा,
दुनिया के आईने में देखा है अक्श मेरा,
वो ही हुआ पराया लगता था जो सक्श मेरा,
उसी ने डुबोई नइयाँ तूने दिया किनारा,
बदले तो बदले दुनिया इस की फ़िक्र नहीं है,
दुनिया के रंजिसो का मुझे फिर असर नहीं है,
मेरे सिर पे यही रखना प्रभु हाथ ये तुम्हारा,
जब से हुए तुम्हारे तब से हमने ये जाना,
होती है क्या हकीकत होता है क्या फसना,
तेरा श्याम कहता तूने सूनी को है सवारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




