
दिल में श्री राम वसे है संग माता जानकी ।
बैठा खड़ताल भजाये रघुवर के नाम की ।।
आठो पेहर चौबीसो घंटे राम की महिमा गाये,
राम भजन की मस्ती में ये सुद्ध सारी बिसराये ।
मनको में राम नहीं वो माला किस काम की,
राम दीवाना राम प्रभु के अटके काज सवारे,
संकट में ये दौड़ा आये सारे कष्ट निवारे ।
सेवा में हाजिर रहता चौकठ पे राम की,
राम लखन माँ सीता की जो जय जय लगाए,
हर्ष कहे वो वीर बलि की पल में किरपा पाए ।
मिल के जैकारो लगाओ अंजनी के लाल की,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




