
दे दो सहारा चरणों का
नहीं भरोसा रहा स्वामिनी, अपने खोटे कर्मो का,
दे दो सहारा चरणों का, दे दो सहारा चरणों का,
नहीं भरोसा रहा लाडली, अपने खोटे कर्मो का,
मोहे दे दो सहारा चरणों का, मोहे दे दो सहारा चरणों का......
बन दासी मैं सेवा कमाया करूं,
सेवा कुंज के दर्शन पाया करूं,
तेरे दर की मैं सोहनी लगाया करूं,
करो कृपा बन जाये ठिकाना,
मेरे जैसे अधमों का....
तेरे चरणों की रज में मैं बैठा रहुं,
कुछ कहता रहुं, कुछ सुनता रहुं,
तेरे नाम की माला पिरोता रहुं,
करुं कभी अभीषेक लाडली,
आँखों से बहते झरनों का...
कभी दीनों पे कृपा करो लाडली,
कभी अपनी कह कर करो लाडली,
कभी शीष पे हाथ धरो लाडली,
दास की परम लाडली श्यामा,
मैं तो दास तेरा कई जनमों का...
कब मनधीरा की तारों पे,
कोई अमर गीत बरसाओगे,
प्रीतम बोलो कब आओगे,
हां बोलो बोलो कब आओगे,
बोलो हरि कब आओगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





