
विश्वास जरूरी हैं
तेरा साथ निभाएगा विश्वास जरूरी है,
तेरी बिगड़ी बनाएगा विश्वास जरूरी है,
जिस दिन भी तू सच्चे मन से इसका हो जाएगा,
उस दिन से तू हर पल इसको अपने संग पाएगा,
तेरे संग संग चलेगा ये आभास जरूरी है,
होके मगन तू जब भी इसके भजनों को गाएगा,
गर हो भरोसा सच्चा तेरे सामने आ जाएगा,
प्यास नैनो की बुझाएगा पर प्यास जरूरी है,
श्याम नाम की मस्ती में तू अरविंद अब तो खो जा,
छोड़के चिंता और फिकर तु उसकी गोद में सो जा,
हाथ सिर पर फिर आएगा एहसास जरूरी हैं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





