
पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जायेंगे
पकड़ लो हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जायेंगे,
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा,
तुम्हारी लाज जाएगी,
धरी है पाप की गठरी,
हमारे सर पे ये भारी,
वजन पापों का है भारी,
इसे कैसे उठाऐंगे,
तुम्हारे ही भरोसे पर,
जमाना छोड़ बैठे हैं,
जमाने की तरफ देखो,
इसे कैसे निभाएंगे,
दर्दे दिल कहे किससे,
सहारा ना कोई देगा,
सुनोगे आप ही मोहन,
और किसको सुनाऐंगे,
फंसी है भँवर में नैया,
प्रभु अब डूब जाएगी,
खिवैया आप बन जाओ,
तो बेड़ा पार हो जाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

