
भजनो की गलियों में कहीं तू मुझे मिल जाए
Bhajano Ki Galiyon Mein Kahiin Tu Mujhe Mil Jaae lyrics
भजनो की गलियों में कहीं तू मुझे मिल जाए
मैं तुझसे लिपट जाऊं तू मुझसे लिपट जाए
तुमसे मिलकर भगवन मैं ऐसा रम जाऊं
मैं तुझमे समां जाऊं तू मुझमे समां जाए
भजनो की गलियों में ..................
यादों में तेरी प्यारे दिल मेरा धड़कता है
स्वांसों की सरगमों पर तेरा नाम मचलता है
स्वांसों का क्या कहना कब स्वांस सिमट जाए
जीता हूँ तेरी आस में मुझे तेरा भरोसा है
आकर मुझे बता ज़रा तुझे किसने रोका है
ब्रह्माण्ड के नायक हो मुझे घेरे विकट साये
माधुर्य भरा तुझमे सर्वांग रसीले हो
करुणा भरी तुझमे प्रभु भक्तों के वसीले हो
नंदू ये ही प्रिय बातें मुझे तेरे निकट लाये
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



