
प्यारो बालाजी रे जग से न्यारो बालाजी
प्यारो बालाजी,
रे जग से न्यारो बालाजी,
रे म्हारो कर दे बेड़ो पार,
घाटे वारो बालाजी,
तर्ज – एक बार आओजी।
दुखिया का दुःख हरने बाबा,
मेहंदीपुर में आयो,
प्रेतराज और कोतवाल है,
संग में डेरा लायो,
साँचा बाबा करुणाधार,
जो भी जाए उनके द्वारे,
भर भर झोली लाए,
दूर दूर से आ नर नारी,
उनके दर्शन पाए,
वो भरता सबके है भंडार,
बिगड़े सबके काज बनाए,
बाबा केसरी नंदन,
कोई बला ना सामने ठहरे,
वो तो शिव शंकर अवतार,
बजरंगी बजरंगी बाला,
माँ अंजनी का लाल,
भक्तो का हितकारी बाबा,
दुष्टों का है काल,
वो करता भव से बेड़ा पार,
देखो भक्तो बजरंगी की,
अजब निराली शान,
सच्चे मन से महिमा गाए,
‘रुखमसिंह धीरान’,
वो सुनता सबकी है पुकार,
बाबा संकट टारा जी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





