
तर्ज: बेदर्दी बालमा तुझको मेरा मन...
-: शेर :-
अनोखी शान है तेरी, निराला है चलन तेरा,
ना कोई ज़ात है तेरी, ना कोई है वरण तेरा,
मकां है ला-मकां तेरा, वतन है बे-वतन तेरा,
वो तेरा है तू उसका है, जो करता है भजन तेरा,
प्रेम की डोर में बंधकर, प्रभु श्री राम हैं आये,
वो झूठे बेर भीलनी के, प्रभु ने प्रेम से खाये ।।
रोज़ झाड़ू लगाती थी, राह कलियां बिछाती थी,
प्रभु जी आएंगे मेरे, वो फूली ना समाती थी,
भगत की भावना के वश में, ये भगवान् बिक जायें ।।
भगत की हाँकने गाड़ी, स्वयं भगवान् चल दिये,
वो भरने भात नरसी का, बढाने मान चल दिये,
प्रभु को भाव भाते हैं, चतुरता नेक ना भाये ।।
~ समाप्त~
संकलनकर्ता :- राज कुमार टाँक, बुखारा बिजनौर ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


