
बजरंग बली तेरे चरणो में थोड़ी सी जगह दे देना
बजरंग बली तेरे चरणो में,
थोड़ी सी जगह दे देना,
मेरी एक लगन पाऊं दर्शन,
बस इतनी कृपा कर देना,
बजरंगबली तेरे चरणों में,
तर्ज – हम उनसे मोहब्बत करके।
जैसे पतंग को डोर है मिलती,
वैसे ही मुझको मिले हो पवनसुत,
तेरी छाया में रहूं दीप बनके,
भक्ति की ज्योति देदे पवनसुत,
बजरंगबली मेरे सर पर प्रभु,
तुम हाथ सदा ही रखना,
अपनी शरण में रख लो कृपालु,
मुझे अपने रंग में रंग लो दयालु,
मुझ पर दया की कृपा जरा करना,
सर पर दया का हाथ तू रखना,
तेरे चरणों में हम घुल मिलकर,
हम अपना बनाएंगे बसेरा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



