
बन ज्या दीवाना तू श्याम की धुन में हो ज्या मस्ताना
बन ज्या दीवाना तू,
श्याम की धुन में हो ज्या मस्ताना,
बन जा दीवाना,
मस्त मगन हो गाता जा तू,
श्याम तराना,
श्याम शरण में आते ही तू,
हर गम भूल जाएगा,
खुशियों का गुलशन महकेगा तो,
हर सुख पाएगा,
श्याम चरण में सारी दुनिया,
धन दौलत यश पाय रही,
सबको मिलता भर भर झोली,
है लुटता खजाना,
श्याम जगत अलबेली दुनिया,
श्याम नाम की शमा जला,
लगन लगा ले भाव जगा ले,
बन जा परवाना,
कहे ‘रवि’ कलयुग में भैया,
एक ठिकाना हम सबका,
झूम झूम कर नाच नाच कर,
श्याम को रिझाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


