
बरसाने प्रगटी राधा प्यारी,
बरसाने,
प्रगट भई राधा,
हमारी प्यारी राधा,
प्रगटी राधा प्यारी,
खिल गया मन,
खिल गई मन खुशियां,
झूम नाँच रही,
मिल सब सखियाँ,
झूमों झूमों नाँचो गाओ,
जय हो राधा रानी की,
मेरी महारानी की,
जाएं बार बार सखी,
बलिहारी, बरसाने,
सजे सगरे गलियां चौबारे,
आनंद के बह रहे फुवारे,
छँटा बरसाने की,
जग से न्यारी, बरसाने,
ढांढ ढांढन आए,
लेन बधाई,
भानु कीरत ने बधाई लुटाई,
बाँटे हीरे माणिक,
भर भर थारी, बरसाने,
बरसाने बजे ढोल नगाड़े,
गोपाली संग पागल हुए सारे,
भगवत त्रिलोकी के,
दुःख भारी, बरसाने,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




