
बात बता दे ओ कान्हा
आगे पीछे घूम रहा क्यों बात बता दे ओ कान्हा
टुकर टुकर मुझे देख रहा क्यों साफ बता दे ओ कान्हा रे,
तेरे घर में भंडारे है कान्हा माखन क्यों मांगे है कान्हा
मुझसे माखन मांग रहा क्यों राज बता दे ओ कान्हा रे,
भले ही तूने कंस को मारा फिर क्यों इतरावे ओ कान्हा
मैं हु गोरी तू है काला मोपे डोरे डाले क्यों कान्हा
जानू तेरी बदमाशी सारी क्यों बात बनावे ओ कान्हा
क्या तू छुपा पे अपने मन में मुझे आज बता दे ओ कान्हा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




