
बाबा का नाम जपले तुझे आसरा मिलेगा
बाबा का नाम जपले,
तुझे आसरा मिलेगा,
दुनिया से दिल लगा के,
दुनिया से क्या मिलेगा,
दुनिया के रिश्ते नातो में,
ना तेरा कोई अपना,
ये हारे का सहारा,
बस इनका नाम जपना,
सब द्वार बंद होंगे,
ये दर खुला मिलेगा,
कितना छूपा ले दामन,
ये देख सब रहा है,
नेकी बदी को तेरी,
ये हरपल लिख रहा है,
जिस दिन हिसाब लेगा,
उसे क्या जवाब देगा,
दौलत हो या हुकूमत,
ताकत हो या जवानी,
हर चीज मिटने वाली,
हर चीज आनी जानी,
ये सब गुरुर एक दिन,
माटी में जा मिलेगा,
नोट – भजन डायरी उपयोगकर्ताओं के लिए,
इस भजन को आप ‘आए हो मेरी जिंदगी में’,
तर्ज पर भी गा सकते है। 🙂
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

