
बाला का लगा दरबार
बाला का लगा दरबार के भक्तो जय जयकार करो,
बाला बड़ा दिलदार के भक्तो जय जयकार करो,
सब तीर्थ है बाला के पैया सब तीर्थ है,
जीवन रूप की डूबती नैया,
बाला लगावे भव पार के भक्तो जय जयकार करो,
साचे मन से जो कोई ध्यावे, साचे मन से,
उसके कष्ट सभी मिट जावे,
सर को झुका के बारम्बार के भक्तो जय जयकार करो,
बजरंगी की महिमा न्यारी बजरंगी की, बजरंगी की,
जानत है ये दुनिया सारी,
मिलके सभी एक बार के भक्तो जय जयकार करो,
के भक्तो जय जयकार करो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

