
मैया जी तेरी महिमा है निराली,
भक्तों की तुम भरती झोली खाली,
मैया जी तेरा मंदिर पहाड़ों ऊपर,
तभी तो कहलाती पहाड़ा वाली,
मैया जी तेरी शेरों की सवारी,
तभी तो कहलाती शेरावाली,
मैया जी तेरी महिमा.....
मैया जी तेरी ज्योति जगमग जलती,
तभी तो कहलाती ज्योता वाली,
मैया जी तुम्हारी सब पर मेहरबानी,
तभी तो कहलाती मेहरा वाली,
मैया जी तेरे लट उलझी उलझी,
तभी तो कहलाती लाटा वाली,
मैया जी तेरे मंदिर ऊपर झंडा,
तभी तो कहलाती झंडेवाली,
मैया जी तुम सबकी चिंता हरती,
तभी तो कहलाती चिंतापूर्णी,
मैया जी तुमने सबकी बिगड़ी सवारी,
तभी तो कहलाती जग कल्याणी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


