
भगतों पर करने उपकार आ गए
धुन - दे दे गेरा
भोले बाबा, बैल पर, सवार आ गए॥
(बम बम भोले, हो बम बम भोले,
सोए हुए, नसीब उनके, जाग जाएंगे,
जो भी, भोले बाबा के, दर्शन पाएंगे॥
भगतों के, घर फिर, पैर रखने आ गए॥
भगतों पर, करने...
ज्योति, उनके नाम की, जलाई भगतों,
चौकी, उनके नाम की, लगाई भगतों॥
भगतों को, करने, निहाल आ गए॥
जटाओं में, गंगा, समाई हुई है,
गले में, नाग माला, पाई हुई है॥
अपनी वो, लीला फिर, रचाने आ गए॥
अंग पर, भस्म रमाई, भोले ने,
मृगचर्म, गले में, धारण किया भोले ने॥
दुनिया को, देने, वरदान आ गए॥
ब्रह्मा और, विष्णु जी, करने भंगड़ा,
नारद हैं, अपनी वीणा, बजाने आए॥
गौरा मां को, अपनी, बनाने आ गए॥
हर हर महादेव
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




