
अगडबम बम बम बोल,
अगडबम बम बम,
भजले शिव का नाम रे बन्दे,
करले सफल जनम,
शिव शंकर बागम्बर धारी,
जटा मे गंग बहे मतवारी,
ॐ नम:शिवाय ॐ नम: शिवाय,
शिश चन्द्रमा सोहत जाकी,
झलकत है हर दम,
शमशानो मे धूनी रमावे,
भूत प्रेत गण नाच दिखावे,
चढ नंदी असवारी पावे,
तांडव ताल मृदंग,
डम डम डमरू हाथ बजावे,
काल तिलक त्रिकुंड सगावे,
शिव गण सिंगी नाद बजावे,
शिव शक्ति के संग,
कालन के महाकाल कहावे,
भगतन के प्रभु लाज बचावे,
‘नानु पंडित’ महिमा गावे,
सूर लहरी पे करदो करम,
गायक – लेहरुदास जी वैष्णव।
प्रेषक – मनीष सीरवी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



