
भजो राधे श्याम नवल चरणा
भजो सिया राम युगल चरणा,
भजो राधे श्याम नवल चरणा,
युगल चरणा हो नवल चरणा,
इत में अयोध्या निर्मल सरयू रामा,
उत् में मथुरा काली जमुना,
इत में कौशल्या माता गोद खिलामें रामा,
उत में यशोदा जी झुलावे पलना,
इत दशरथ के लाल कहाय रामा,
उत नंद जी को प्यारो ललना,
इत धनुतोड़ सिया ब्याह के लाए रामा,
उत रुक्मणी को कियो हरना,
इत रावण के दश शीश जो भेजे रामा,
उत कंस को मार बहायो जमुना,
इत तुलसी के राम कहाय रामा,
उत् सूर के बन गए तुम श्यामा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
