
पावन परम पुनीता,
भजो रे मन श्री राम सीता,
श्री राम सीता, श्री राम सीता,
चित्रकूट की महिमा न्यारी,
बास किए जहाँ अवधबिहारी,
समय सुखों में बीता,
तुलसी वाल्मीकि गुन आगर,
राम नाम की भर ली गागर,
भर रे घट तू रीता,
राम नाम हृदय में धारो,
अपनो जीवन सफल सुधारों,
राम नाम मन जीता,
"मधुर भजन बेला"
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

