
मंगलमय मूरत है श्री बांके बिहारी की
मंगलमय मूरत है,
श्री बांके बिहारी की,
करुणा बरसती रहे,
मंगलमई मूरत है,
जय जय श्री राधेश्याम,
जय जय श्री राधे।।
मांगू तुझसे क्या मैं मांगू,
देना तो देदे सेवा तेरी,
हर जन्म कुर्बान हो तुम पर,
मिल जाएं बस शरण तेरी,
अब कहां कोई गम मुझको,
मिला सुकून मुझे दर पे तेरे,
करुणा रस में डूब जाऊं,
खोया रहूं मैं तुझ में ही,
इतनी शक्ति देना भगवन,
गा सकू मैं महिमा तेरी,
चरणों में विनती करता है ‘राजू’,
सागर के जैसी कृपा हो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

