
तेरे संग संग रहूंगी ओ मोहना,
मेरे ओ मोहना मेरे ओ सोहना,
तुम चंदन बनो मैं पानी बनू,
सत्संग में मिलूंगी ओ मोहना,
तुम दीपक बनो मे बाती बनो,
ज्योति में मिलेंगे ओ मोहना,
तुम चंदा बनो हम तारे बने,
रातों में मिलेंगे ओ मोहना,
तुम मुरली बनो उसकी सुर मैं बनू,
अधरों पर मिलेंगे ओ मोहना,
तुम मोती बनो हम धागा बने,
माला में मिलेंगे ओ मोहना,
तुम वक्ता बनो मैं श्रोता बनूं,
भागवत में मिलेंगे ओ मोहना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

