
मथुरा में जन्मे कन्हैया गोकुल में बाजे बधाईयां
Mathura Mein Janme Kanhaiya Gokul Mein Baaje Badhaaiiyaan lyrics
मथुरा में जन्मे कन्हैया गोकुल में बाजे बधाईयां,
बाजे बधाईयां सखी बाजे बधाईयां,
मथुरा में जन्मे कन्हैया....
द्वारे नंद के भीड़ भई है, भीड़ भई है, सखी भीड़ भई है,
नाचे ग्वाल हरजाइया गोकुल में बाजे बधाईयां,
सोना लूटामें राजा चांदी लूटामें और लूटामें रुपैया,
गोकुल में बाजे बधाईयां,
लड्डू लूटा में राजा बर्फी लूटामें और लूटामें रबड़िया,
घोड़ा लूटा में राजा हाथी उठा में और लूटामें गैया,
दान मान विपरण को दीनो जो मांगे सो पैया,
माता यशोदा वारी वारी जावे हस हस लेत बलिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



