
मीरा गिरधर आगे नाची
मीरा गिरधर आगे नाची घुँघटा खोल खोल के......
चाँदी की बाल्टी में यमुना का पानी,
यमुना का पानी लायी यमुना का पानी,
मीरा गिरधर को नहलावे लोटे डाल डाल के,
मीरा गिरधर आगे.....
मिट्टी की मटकी में गइयों का दूधवा,
मीरा गिरधर को पिलाए मिसरी घोल घोल के,
छप्पन भोग बनाए मीरा ने,
मीरा गिरधर को जिमावे पंखा डोल डोल के,
ऊँची अटरिया की लाल किवड़िया,
मीरा गिरधर को बुलावे खिड़की खोल खोल के,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

