
मेरा दिल अटका सांवरिये पे मुझको तो किसी की खबर नहीं
मेरा दिल अटका सांवरिये पे,
मुझको तो किसी की खबर नहीं।।
तर्ज – दिल लूटने वाले जादूगर।
लगता है ये सीधा साधा,
पर जादू टोने वाला है,
ज़रा सम्भल के रहना छलिये से,
कहीं ढाहे कोई कहर नहीं,
हर घर में ये पा जाता है,
प्रेमी के मन को भाता है,
ये बहुत पुराना नाता है,
इस बात में कोई फरक नहीं,
नश्वर है ये जग के रिश्ते,
बनते है बिगड़ते है क्षण में,
फसना अपनी लाचारी है,
इसकी माया का असर यही,
जो होगा देखा जायेगा,
जिओ तो श्याम की मस्ती में,
अब भला बुरा तो ये सोचा,
हमको तो चिंता फिकर नहीं,
जब इतना कुछ हो जाता है,
तो ये भी मचलने लगता है,
मिलने को तड़पता प्रेमी से,
रहती फिर श्याम को सबर नहीं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
