
जय जय हो हनुमान जय हो तेरी हनुमान,
हे मेहंदीपुर बाला जी तेरी जग में ऊँची शान,
कलयुग में जो नाम तुम्हरा लेता हनुमंत प्यारे,
राम भक्त हनुमान जी उसके सारे काज सवारे,
तेरी शक्ति अध्भुत बाला तुम सा और न दूजा सच्चे मन से जो नर नारी करे तुम्हारी पूजा,
राम नाम की शक्ति से हनुमत तीनो लोक उड़ जाते,
राम नाम का फंक मंत्र भक्तो के कष्ट मिटाते,
तेरी शक्ति के आगे सब पापी डर डर भागे,
भुत प्रेत पर बजरंगी तेरा सोटा हुकम चलावे,
थर थर कांपे दुष्ट सभी जब बाला जी हुंकारे,
तेरी हु हु सुन के सब पकड़े चरण तुम्हारे,
हाय हाय चिलाते है सब तुम जो मार लगाते,
राम नाम की गधा जो हनुमत चारो और घुमाते,
पवन पुत्र हनुमान हमारे तुम हो बड़े बलशाली,
राम की धुन में छम छम नाचे बजा बजा कर ताली,
मेरा भी तुम कष्ट हरो के ये है विनय हमारी ,
लडुवन का मैं भोग लगाउ सेवा करू तुम्हारी,
प्रेम तुम्हारा सेवक है बस राम भजन ये गाये,.
संकट मोचन हनुमान गिरी इनका ध्यम लगाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


