
मेरा बजरंग सोटे वाला सारे जग से निराला
मेरा बजरंग सोटे वाला,
सारे जग से निराला,
श्री राम का है वो दीवाना,
कहे सारा जमाना,
संकट हरता,
दुखड़े हरता,
नहीं किसी से डरता,
तर्ज – म्हारा हिवड़ा में नाचे।
चैत्र सुदी पूनम का दिन,
ये हनुमान को लाया,
कहीं सालासर कहीं मेहंदीपुर,
में हनुमत खूब सजाया,
देख के इसका रूप अनोखा,
मन मेरा झूम के बोला।
तुम हो बाबा दया के सागर,
बल बुद्धि के दाता,
जो भी तेरी शरण में आता,
मन इच्छा फल पाता,
तेल सिंदूर चढ़े तन ऊपर,
लाल लंगोटे वाला।
मंगल वार को जन्मे हनुमत,
सबका मंगल करते,
तेरे नाम की ज्योत जलाते,
तेरा दर्शन करते,
पवनपुत्र हे महावीर,
तू है अंजनी का लाला।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

