
शनि देवा भगवान SHANIDEVA BHAGWAN LYRICS – Vipin Sachdeva
(शनि देवा भगवान
रवि कुल भूषण, छाया नन्दन
सदा करो, भक्तों का कल्याण
श्यामल काया, काग सवारी
मंद चाल पे जग बलिहारी
न्याय देवता जग रखवाले
रचते विधि विधान
तमके नाशक, धरम उजागर
तुम करुणा के अनहद सागर
रोग दोष के हरने वाले
अतुल शक्ति दो दान
तुम्हरे क्रोध से जग घबरावै
निहत तुम्हारा, सुख बरसावै
तीनलोक नब, खंड में तुमसा
कोई नहीं महान
ध्यान धरो नहीं, भूल हमारी
सुनलो विनती गगन बिहारी
अपने चरण की सेवा दीजो
चाहूँ यही वरदान
कृपा करो हे शनि देव
शनैश्वारा शनैश्वारा
क्षमा करो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



