
मैंनु मैया के दरबार में नचने दे नचने
मत रोक डोलियाँ डोल डोल तू भजने दे भजने दे,
पेहली बार कराया मैंने मैया का जगराता,
पेहली पेहली बार मेरे घर आई है जग माता,
कम घुंगरू की शन शन की आवाज ना होने दूंगा,
जागु गा मैया को भी मैं आज न सोने दूंगा
मच गया शेहर में शोर शोर तो मचने दे मचने दे,
पलकों पे आसन में अपनी माँ को आज बिठाऊ,
फूलो से शिंगार करू मेवो के भोग लगाऊ,
रोज रोज न आयेगी ये रात नसीबो वाली,
मेरा आज दुशेहरा है मेरी है आज दीवाली
मेरे मन में नुरानी ज्योत ये जगने दे जगने दे,
मैया की भगती का चोला कोई मुझे पेहना दे,
लाल चुनर बांधे माथे पे टिका लाल लगा दे
माँ के नाम की लाली में आज ऐसे रंग जाना है
जो देखे पहचाने मुझको माँ का दीवाना है
जग देखे मेरी तोर तोर मुझे सझने दे सझने दे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


