
मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा
मुझको हो गया है ये यकीन,
नहीं है तुमसे यहाँ कोई,
मेरे लिए एक तू ही है प्यारे,
एक तेरा आसरा है,
मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा है....
ये दिल के सौदे होते हैं,
सदके दिल रखना पड़ता है,
मिलने की कोई शर्त नहीं,
तनहा ही आशिक़ मरता है,
दिल को दिल से जोड़ती है जो,
वो तार सांवरा है,
एक दुनिया का दर होता,
दूजा यार दा दर होता,
डर डर के क्यों जीता है,
सांवरा तेरे संग होता,
साड़ी दुनिया का मालिक है वो,
सरकार सांवरा है,
हैरान ना हो हिम्मत तो कर,
दर पे रखदे अपना सर,
मिट जायेगी थकन तेरी,
पहले थोड़ा भरोसा कर,
गीता में जो सार है प्यारे,
वो सार सांवरा है,
ये इश्क़ की बातें हैं ‘राहुल’,
ना तेरी समझ में आएँगी,
काट के रख दो सर अपना,
नाम खुमारी छाएगी,
पूजे तू जिस राम कृष्ण को,
वो राम सांवरा है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

