
मैया अमर करो सिन्दूर,
सुहागन वर माँगे,
वर माँगे मैया, वर मांगे,
अमर रहे मेरे माथे की बिंदिया,
माँ, अमर रहे मेरे माथे की बिंदिया,
मैया माँग भरूँ भरपूर,
अमर रहे मेरे नैनों का कजरा,
मैया, अमर रहे मेरे नैनों का कजरा,
मैया अँखियों से बरसे नूर,
अमर रहे मेरे हाथों की चूड़ियां,
मैया, अमर रहे मेरे हाथों की चूड़ियां,
मैया खन खन बाजै ज़रूर,
अमर करो मेरी गोदी का ललना,
मैया, अमर करो मेरी गोदी का ललना,
मैया अँगना में खेले में जरूर,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
