
मोरछड़ी का झाड़ा बेडा पार हो जाये
आज तेरे भक्तों पे सरकार हो जाए
लगादे मोरछड़ी का झाड़ा बेडा पार हो जाये
काम करती है ऐसा जो कोई कर ना पाए
बिना झाड़े के किस्मत कभी भी संवर ना पाए
आज तेरे दरबार मेरा उद्धार हो जाए
मोरछड़ी आगे आगे ज़माना पीछे पीछे
देख कर हो जाती है ये गर्दन नीचे नीचे
इक झाड़े हर सपना साकार हो जाए
ये झाड़ा मोरछड़ी का लगा अपने हाथों से
करा दे पूजा इसकी श्याम मेरे हाथों से
थामे मोरछड़ी तेरा दीदार हो जाए
काम अटके जो तेरा कभी जो नैया भटके
अगर जो गाडी तेरी खाये बनवारी झटके
लेकर मोरछड़ी असवार हो जाए
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



