
मोहब्बत हो गई तुमसे सावरे श्याम जाने क्यों
Mahobbat Ho Gayi Tumase Saanvare Shyaam Jaane Kyon lyrics
महोब्बत हो गयी तुमसे साँवरे श्याम जाने क्यों
तेरी चर्चा तेरा चिंतन है आठो याम जाने क्यूँ
मिला जिससे मैं खाटू मैं तेरी धुन मैं वो दीवाना
बड़ा खुश हो रहा बनकर तेरी ज्योत का परवाना
तेरे भगतो में अलग मस्ती साँवरे श्याम जाने क्यूँ
जय श्याम श्री श्याम, जय श्याम श्री श्याम
धरा पे लाख है गुलशन लदी फूलो से हर डाली
बहुत ढूंढा है गुल तुझसे मगर लौटा हूँ मैं खाली
अलग खुशबू का मालिक तू साँवरे श्याम जाने क्यूँ
भरी रहती मेरी झोली ना जाने कब तू दे जाता
अलग अंदाज देने का ललित ये ना समझ पाता
जहाँ मैं हु वहाँ तुम हो साँवरे श्याम जाने क्यूँ
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



