
यशोदा तेरा लल्ला
रल मिल सखियाँ कहने आई,
सुनों यशोदा माई,
अपने कान्हा को समझाओ,
करता है चतुराई,
यशोदा तेरा लल्ला,
तुफानी हो गया,
मन की करने वाला,
मनमानी हो गया,
रोज वो संग लेकर ग्वालों को,
ऐसे खेल खिलाये,
गोकुल के घर घर में घुसकर,
माखन चुरा के खाए,
नंदलाल का छोरा,
परेशानी हो गया,
हम सब सखियाँ जब यमुना से,
पानी भर कर लाएं,
कान्हां तेरा रोज गुलेल से,
मटकी फोड़ गिराए,
कौन भरेगा हमरा,
जो हानि हो गया,
कुछ कान्हां को कहते छलिया,
कुछ कहे माखन चोर,
कुछ ने बोला लीलाधारी,
कुछ कहे मटकी फोड़,
गोकुल की गलियों की,
कमल कहानी हो गया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



