
ये मोरछड़ी वाला भक्तो
ये मोरछड़ी वाला भक्तो पड़े गा सब भक्तो पे भारी,
भक्तो का सब काम करण में इसने बाजी मारी,
तीन बाण धरी नीले घोड़े का सवार है,
हारे का सहारा मेरा श्याम सरकार है,
नैया इसने हारे हुए की पल में पार उतारी,
देख जाके खाटू ऐसा सच्चा दरबार है,
जय जयकारा बोल रहे लाखो परिवार है,
इसका दर्शन करने की खातिर हो रही मारा मारी,
ऐसा दरबार बार बार नहीं लगना,
ऐसा सरकार हर बार नहीं मिलना,
किस्मत वालो को मिलती है बाबा की सरकारी,
लहरावे मोरछड़ी काम बनता है,
झड़कावे मोरछड़ी माल गिरता है,
वनवारी इस कारण दुनिया कहती लाख दातारि,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



