
राधा रानी है मेरो नाम राधा कृष्ण
राधा रानी है मेरो नाम,
कजरारे नैनो वाली,
तू ज्यो फूलों की डाली,
दीवानो हेग्यौ तेरो श्याम,
क्या है बता दे तेरो नाम,
जा रे जा नटखट ग्वाले,
डोरे क्यों मोपे डाले,
करे छिछोरी सरेआम,
दूजो नहीं क्या तोये काम,
तर्ज – कजरा मोहब्बत वाला।
सखियों संग आई तू क्यों,
सोलह श्रृंगार करके,
सर की चुनरिया तेरी,
क्यों बारम्बार सरके,
मुड़ मुड़ के देखे तू क्यों,
अखियों में प्यार भरके,
चंदा से मुखड़े वाली,
आ चल गोरी नखराली,
तोहे मैं घुमा दूँ मेरो गाँव,
गोकुल मैं घुमन आई,
संग में सोटा भी ल्याई,
रस्ता रोके ना वरना,
होवेगी तेरी कुटाई,
भागेगो सरपट छोरे,
करतो तू माई माई,
तू ना पहचाने मोहे,
आ चल बता दूँ तोहे,
बरसानो प्यारो मेरो गांव।।
जन्मो जन्मो से तेरी,
मेरी है प्रेम कहानी,
चंदा से सूरज से भी,
अपनी ये प्रीत पुरानी,
आगे भी युगो युगो तक,
जाएगी सदा बखानी,
तेरा ये रूप निहारे,
राधे ब्रजराज उचारे,
कर ले सगाई बात मान,
जोड़ी युगल है राधे श्याम।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

