
रामा रामा रटो,
करो सफल उमरिया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
ऐ प्राणी है तेरी ज़िंदगानी,
एक अंधियारी रात रे,
ले ले सहारा राम नाम का,
जप की माला हाथ रे,
साथ ना छूटे आस ना टूटे,
राम का है बड़ा काम रे,
रामा ही भरेंगे,
तेरी भक्ति की गगरिया,
राम नाम के सागर से तू,
भर ले एक गगरिया रे,
इस पारस से सोना करले,
मन की सूनी नगरिया रे,
बड़े बड़े ऋषियो ने है गाया,
बस एक राम का नाम रे,
सारे रिश्ते झूठे,
सांचे रामा ही सांवरिया,
बड़े बड़े गुणी जान ना पाए,
राम की लीला महान रे,
राम ही श्रष्टि के निर्माता,
राम को पगले जान रे,
रामा को तो राम ही जाने,
जो त्रेता अवतार है,
रामा रामा जपे,
सारी नगरी अवधिया,
दो अक्षर के नाम में देखो,
तीनो लोक समाए है,
जो भी इनका सुमिरन करते,
भव सागर तर जाए है,
मर्यादा जो है सिखलाते
ऐसे निराले राम है,
रघुराई बोलो,
चाहे राम रचैया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




