
सजी अयोध्या आया संदेसा,
नगरी नगरी में,
राम जी आए है,
दरस मन भाए है,
सियावर आए है,
भाग जगाए है,
घडी शुभ लाए है,
राम जी आये है,
धरती अम्बर दसों दिशाए,
गीत ख़ुशी स्वागत के गाए,
अंगना सजाए है,
दीप जलाए है,
फूल बिछाए है,
आज रंग लाए है,
सुन्दर छवि सिया रघुराई,
पवन पुत्र लक्ष्मण सा भाई,
सेवक बन आए है,
चरण सुख पाए है,
जिया हर्षाए है,
दुःख बिसराए है,
सत्य सनातन का दिन आया,
राम राज भगवा लहराया,
जीत कर आए है,
जगत पर छाए है,
सूरज बन आए है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




